नैनीताल। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से शारदा संघ, नैनीताल की ओर से 56वीं ऑन द स्पॉट चिल्ड्रन पेंटिंग प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) को NTG एवं DSA Flats, नैनीताल में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में नर्सरी एवं केजी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें टाइनी टॉट्स, मिनी, सब-जूनियर, जूनियर, मिडिल और सीनियर वर्ग बनाए गए हैं।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में प्रतिभागियों एवं अधिकारियों के लिए लॉटरी के माध्यम से आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं। सभी प्रतिभागियों को हल्का जलपान उपलब्ध कराया जाएगा।
9 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीकरण
प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 15 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। प्रवेश शुल्क 60 रुपये प्रति प्रतिभागी निर्धारित किया गया है। शारदा संघ में पंजीकरण का समय शाम 5 बजे से 7 बजे तक रखा गया है, जबकि रविवार को पंजीकरण नहीं होगा।
पंजीकृत प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर 11 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे ड्राइंग शीट वितरित की जाएगी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी अपनी कल्पना और कला के रंगों को कागज पर उकेरेंगे।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर






