नैनीताल में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, कमेटी ने सदस्यों को सौंपी जिम्मेदारियां
नैनीताल। आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर नैनीताल में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री सर्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने की दिशा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में कमेटी की बैठक आयोजित कर विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में पूजा पंडाल की व्यवस्था एवं सजावट, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का गंभीरता और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपील की।
पदाधिकारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए महोत्सव के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को समय रहते मजबूत किया जा रहा है।
कमेटी की ओर से महोत्सव को धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक रंग से सराबोर करने के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में एन.बी. पंत, उमेश मिश्रा, त्रिभुवन फर्त्याल, सुरेश चंद्र चौधरी, सुमन शाह, मुन्नी भट्ट, मंजू रौतेला, कुसुम लता सनवाल, मधुमिता, विकास वर्मा, मनोज बिष्ट, शिवराज नेगी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।






