नैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध छात्र डॉ. तनय बर्मन का भारत सरकार के मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार पद पर चयन

Advertisement

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय के शोध छात्र डॉ. तनय बर्मन का भारत सरकार के मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार पद पर चयन

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के शोध छात्र रहे डॉ. तनय बर्मन का चयन भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, नई दिल्ली के एनएमएचएस पीएमयू (NMHS PMU) में साइंटिफिक कंसल्टेंट-2 पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।

डॉ. तनय बर्मन ने डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग में जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (जीबीपीएनआई), कुल्लू के पूर्व निदेशक डॉ. एस.एस. सामंत तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में अपनी पीएचडी पूरी की।

डॉ. बर्मन की अब तक 35 शोध पत्र और तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इससे पूर्व वह एचएफआरआई शिमला तथा आईसीएफआरआई देहरादून में पोस्ट डॉक्टोरल फेलो (पीडीएफ) के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। पर्यावरण एवं हिमालयी जैव विविधता से जुड़े उनके शोध कार्यों को इस चयन में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

उनकी सफलता पर कुमाऊं विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. संजय पंत, चीफ प्रॉक्टर प्रो. हरीश बिष्ट, कूटा परिवार सहित एलुमनी सेल के डॉ. बी.एस. कालाकोटी, डॉ. जी.के. जोशी, ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे और डॉ. भुवन आर्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement