नैनीताल में 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां तेज, महिलाओं ने किया पोस्टर विमोचन
नैनीताल। सरोवर नगरी में ऐतिहासिक 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दुर्गा पूजा महोत्सव के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस दौरान महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी ने एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों को जिम्मेदारियां भी सौंपी जा रही हैं।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष समागम देखने को मिलेगा। पांच दिनों तक नगर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही देश-विदेश से नैनीताल पहुंचने वाले पर्यटकों के भी शामिल होने की उम्मीद है।
पोस्टर विमोचन के दौरान उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल, महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, सुरेश चंद्र चौधरी, डॉली भट्टाचार्य, अमित शाह, मंजू रौतेला, कमला रावत, भावना, मंजू पांडे, हिमांशु तिवाड़ी, तुलसी बिष्ट, गीता शाह समेत शहर की अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।






