धार्मिक नैनीताल

नंदा देवी महोत्सव में आस्था के साथ सेवा का संगम, स्वयंसेवकों ने पेश की सामुदायिकता की मिसाल

Advertisement

 

नंदा देवी महोत्सव में सेवा और समर्पण की मिसाल, श्रद्धालुओं के लिए स्वयंसेवकों ने संभाली व्यवस्थाएं

नैनीताल। 124वें नंदा देवी महोत्सव में इस वर्ष धार्मिक आस्था के साथ सामुदायिक सहभागिता और सेवा भावना की भी मिसाल देखने को मिली। महोत्सव में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने समर्पण भाव से व्यवस्थाओं में सहयोग किया। भंडारे से लेकर प्रसाद वितरण, प्रवेश द्वार पर पादुका व्यवस्था और डोला व्यवस्था तक स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारियां संभालकर श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

प्रवेश पादुका समिति ने विशेष सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं के जूते-चप्पलों को व्यवस्थित रखने और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अध्यक्ष मनोज साह के साथ , आंसू बोरा, गणेश चंद्र कांडपाल, गिरीश भट्ट,मंजुल सनवाल, आनंद सिंह मेहता , विश्वकेतु, भास्कर  साह,घनश्याम लाल साह,अशोक साह, , गणेश कांडपाल, मनोहर लाल साह, आनंद सिंह बिष्ट, नंदा देवी महोत्सव में आस्था के साथ सेवा का संगम, स्वयंसेवकों ने पेश की सामुदायिकता की मिसाल और अरविंद सिंह पड़ियार सहित बड़ी संख्या में बच्चों ने भी सहयोग किया।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रसाद वितरण की व्यवस्था में भी स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मनमोहन, भूपेंद्र बिष्ट, अमित पांडे, भानु, प्रदीप, जीनू पांडे, प्रकाश, रोहित कुमार, शेर सिंह, सूरज, सुनील, करण गोपाल, रमेश पंत और सोनू बिष्ट सहित अन्य लोगों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

भंडारे में भोजन से लेकर वितरण तक संभाली जिम्मेदारी

भंडारे की व्यवस्था में दीपक शाह, राजेश शाह, संजय गुप्ता, विक्रम शाह, संजय कुमार, प्रेम सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, रवि शाह, भगवान बिष्ट और विक्रम साह सहित स्वयंसेवकों ने भोजन तैयार करने से लेकर श्रद्धालुओं को भोजन परोसने तक की जिम्मेदारी संभाली। वहीं श्रीराम सेवक सभा के बाल कलाकारों के स्थगिला दल ने भी श्रद्धालुओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराने में सहयोग किया।

डोला व्यवस्था में भी स्वयंसेवकों ने संभाला मोर्चा

मां नंदा-सुनंदा के डोला कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन एवं दर्शन में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बिमल चौधरी, भीम सिंह कार्की, भुवन बिष्ट, मोहित लाल साह, हरीश राणा, एडवोकेट मनोज साह, रोहित कुंवर, कैलाश जोशी और राजेंद्र बजेठा सहित अन्य स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारी निभाई।

प्रशासन और पुलिस ने भी संभाली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

महोत्सव के सफल संचालन में प्रशासन और पुलिस की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। मेला अधिकारी एवं एसडीएम नवाजिश खालिक के साथ एसपी डॉ. जगदीश चंद्र, आरडी मठपाल, सीओ अंजना नेगी, नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, ईओ रोहितास शर्मा और विधायक सरिता आर्य सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में सहयोग किया।

वहीं पंच आरती की व्यवस्था में भीम सिंह कार्की, हीरा रावत और बिमल चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महोत्सव में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं होते, बल्कि सेवा, सहयोग और सामुदायिक एकजुटता भी उनकी महत्वपूर्ण पहचान है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे लोगों ने निस्वार्थ सेवा के माध्यम से नंदा देवी महोत्सव की परंपरा को और मजबूत किया है

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement