
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने शनिवार को नैनीताल के तल्लीताल बाजार में सब्जी आढ़तियों एवं दुकानदारों से जनसंपर्क किया। इसके बाद उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर पहुंचकर विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और शोधार्थियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और शिक्षाविदों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
तल्लीताल बाजार में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने मोनू भाई, शैलू, हेम सिंह बिष्ट, शमशाह, जीवन सिंह चौहान, राजेश शाह, कमल किशोर, विजय गंगोला, राकेश बिष्ट, नरेंद्र रावत, हरीश मेलकानी, योगेश जोशी, अमित बिष्ट, बाबी भाई, हरीश सिंह परिहार, हरीश सिजवाली, नरेंद्र रौतेला, श्याम सिंह, गोपाल पांडे, मीना देवी, सुषमा, कान्हा शाह, बासु मेहरा, मोनू साह और सुधीर रावत सहित अन्य व्यापारियों से मुलाकात की।
इसके बाद डीएसबी परिसर में उन्होंने वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसएस बर्गली, प्रोफेसर ललित तिवारी, प्रोफेसर सुषमा टम्टा और प्रोफेसर एनएस बिष्ट सहित शोधार्थियों से संवाद किया। वाणिज्य विभाग में हिमांशु बिष्ट, घनश्याम पालीवाल और किशन चंद से मुलाकात की।
रसायन विज्ञान विभाग में विजय कुमार, मोहन बिष्ट, पुष्कर दत्त, मनोज बोरा, प्रवेश पाठक और डॉ. शिवराज सिंह कपकोटी से चर्चा की। भूगोल विभाग में प्रोफेसर जोशी, प्रोफेसर रजनीश पांडे और प्रोफेसर संजय घिड़ियाल से मुलाकात की। वहीं, राजनीतिक विज्ञान विभाग में डॉ. विनीता जोशी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. मोहन रौतेला और डॉ. भूमिका से संवाद किया।
जंतु विज्ञान विभाग में चाय पर चर्चा
डीएसबी परिसर के जंतु विज्ञान विभाग में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने प्राध्यापकों के साथ चाय पर चर्चा की। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनोज आर्य, प्रोफेसर दीपाली गोस्वामी, डॉ. हिमांशु लोहनी, डॉ. दीपक आर्य, डॉ. मुकेश सामंत, डॉ. दीपक मेलकानी, डॉ. सीता देवली, डॉ. दिव्या पाटनी और डॉ. उजमा सिद्दीकी उपस्थित रहे।
डॉ. आर्य के इस जनसंपर्क कार्यक्रम में बाजार के व्यापारियों से लेकर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों और शोधार्थियों तक से मुलाकात शामिल रही।
खबरी दाजू — हर खबर पर दाज्यू की नजर।

