सैनिक स्कूल घोड़ाखाल और ऑल सेंट्स कॉलेज बने बास्केटबॉल चैंपियन
बालक वर्ग में बिड़ला विद्या मंदिर और बालिका वर्ग में बालिका स्कूल को दी शिकस्त
नैनीताल। जिला क्रीड़ा संघ (डीएसए) नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने बिड़ला विद्या मंदिर नैनीताल को 60–20 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग में ऑल सेंट्स कॉलेज ने बालिका स्कूल को 34–13 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल रहे। विशिष्ट अतिथियों में लोकेश जोशी, आशीष बजाज, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं ऑल सेंट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य, अमन बिरमानी, सभासद भगवत रावत, प्रदीप कुमार, संतोष साह, महेश बेरिया और शैलेन्द्र बिष्ट सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
डीएसए की ओर से महासचिव मनोज जोशी, डीएस बिष्ट, चंदर लाल साह, हरीश जोशी, शैलेन्द्र बर्गली, भूपेंद्र बिष्ट, मनोज बिष्ट, पवन खनायत और जलज वर्मा सहित अन्य सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग किया।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






