

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 13 अक्टूबर को श्रीराम सेवक सभा की ऐतिहासिक राम बारात का मां नयना देवी व्यापार मंडल की ओर से भव्य स्वागत किया जाएगा। मल्लीताल के बड़ा बाजार में राम बारात के आगमन पर तीन कुंतल फूलों की पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम का अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर सरस्वती रेस्टोरेंट में श्रद्धालुओं के बीच मिष्ठान वितरण भी किया जाएगा।
मां नयना देवी व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन और उपाध्यक्ष विकास जायसवाल ने बताया कि राम बारात के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। पिछले वर्ष भी व्यापार मंडल की ओर से राम बारात का स्वागत किया गया था। इस बार तीन कुंतल फूलों की पुष्पवर्षा के साथ आयोजन को और भव्य बनाने की तैयारी है।
व्यापार मंडल के कार्यकारिणी सदस्य गिरीश कांडपाल ने बताया कि राम बारात के स्वागत को लेकर सभी पदाधिकारी और सदस्य उत्साहित हैं। पुष्पवर्षा के साथ सरस्वती रेस्टोरेंट में मिष्ठान वितरण किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक मयंक टंडन एवं गिरीश कांडपाल ,तरुण कांडपाल हैं ।आयोजन में अमरप्रीत (नोनू), हर्षवर्धन, सुमित खन्ना, शिव शंकर मजूमदार, तन्मय कांडपाल, देव कंसल, पवन टंडन और गगनदीप,अमित विरमानी समेत व्यापार मंडल के अन्य सदस्य सहयोग करेंगे।
मां नयना देवी व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से राम बारात के स्वागत में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने की अपील की है।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर












