नैनीताल

चार्टन लॉज की अधूरी सड़क बनी आफत, रोज फिसल रहे वाहन—बड़े हादसे का खतरा

Advertisement
Advertisement

 

चार्टन लॉज में अधूरी सड़क से राहगीरों की परेशानी, दुकानदार बोले—रोजाना हो रही छोटी-बड़ी घटनाएं

Advertisement
Advertisement

नैनीताल। चार्टन लॉज क्षेत्र में PWD की ओर से कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के अधूरा रहने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के कुछ हिस्से में निर्माण के बाद जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सतह होने से दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।

स्थानीय सब्जी विक्रेता हरीश पांडे के अनुसार, सड़क की मौजूदा स्थिति के चलते लगभग रोजाना कोई न कोई छोटी दुर्घटना या वाहन के फिसलने की घटना देखने को मिल रही है। उनका कहना है की रोड निर्माण के दौरान ही सड़क पर गड्ढे हो गए थे ।अधूरे कार्य से सड़क  पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है

स्थानीय लोगों के अनुसार जुलाई माह में सड़क निर्माण का काम कुछ दिनों तक हुआ था। बारिश के कारण काम रोक दिया गया था और 15 अगस्त से दोबारा काम शुरू किए जाने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक चार्टन लॉज की अधूरी सड़क बनी आफत, रोज फिसल रहे वाहन—बड़े हादसे का खतरा चार्टन लॉज की अधूरी सड़क बनी आफत, रोज फिसल रहे वाहन—बड़े हादसे का खतरा चार्टन लॉज की अधूरी सड़क बनी आफत, रोज फिसल रहे वाहन—बड़े हादसे का खतरा चार्टन लॉज की अधूरी सड़क बनी आफत, रोज फिसल रहे वाहन—बड़े हादसे का खतरा चार्टन लॉज की अधूरी सड़क बनी आफत, रोज फिसल रहे वाहन—बड़े हादसे का खतरा IMG_5262 चार्टन लॉज की अधूरी सड़क बनी आफत, रोज फिसल रहे वाहन—बड़े हादसे का खतरानिर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि चार्टन लॉज के पास पुल क्षेत्र में दोपहिया वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं। पैदल राहगीरों को भी उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण परेशानी हो रही है।

यह मार्ग क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है और आसपास स्कूल भी हैं, जहां छोटे बच्चों की आवाजाही रहती है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने सड़क की स्थिति को देखते हुए किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताते हुए जल्द निर्माण कार्य शुरू कराने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

क्षेत्रवासियों ने PWD से मामले का संज्ञान लेकर अधूरे कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement