धार्मिक नैनीताल

मां मनसा देवी मंदिर खुरपाताल में गूंजे मां कालरात्रि के जयकारे, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पंच आरती में भागीदारी सोमवार नवमी पर होगा भव्य कन्या पूजन व महाभंडारा

Advertisement
Advertisement

मां मनसा देवी मंदिर खुरपाताल में गूंजे मां कालरात्रि के जयकारे, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पंच आरती में भागीदारी  सोमवार नवमी पर होगा भव्य कन्या पूजन व महाभंडारा मां मनसा देवी मंदिर खुरपाताल में गूंजे मां कालरात्रि के जयकारे, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पंच आरती में भागीदारी  सोमवार नवमी पर होगा भव्य कन्या पूजन व महाभंडारा मां मनसा देवी मंदिर खुरपाताल में गूंजे मां कालरात्रि के जयकारे, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पंच आरती में भागीदारी  सोमवार नवमी पर होगा भव्य कन्या पूजन व महाभंडारा

Advertisement
Advertisement

मां मनसा देवी मंदिर खुरपाताल में गूंजे मां कालरात्रि के जयकारे, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पंच आरती में भागीदारी  सोमवार नवमी पर होगा भव्य कन्या पूजन व महाभंडारा मां मनसा देवी मंदिर खुरपाताल में गूंजे मां कालरात्रि के जयकारे, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने की पंच आरती में भागीदारी  सोमवार नवमी पर होगा भव्य कन्या पूजन व महाभंडारा, समिति ने श्रद्धालुओं से की पहुंचने की अपील

नैनीताल। खुरपाताल स्थित मां मंसा देवी मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही दूर-दराज से भी श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।

मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर मां की महिमा का गुणगान किया। भजन-कीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। शाम को आयोजित पंच आरती में आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ हिस्सा लिया। आरती के दौरान मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां मंसा देवी से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

जस्टिस सुभाष उपाध्याय ने परिवार सहित किए दर्शन

शनिवार सुबह जस्टिस सुभाष उपाध्याय भी परिवार सहित मां मंसा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मंदिर में चल रहे धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने बताया कि नवरात्र के प्रथम दिन से ही मंदिर में प्रतिदिन पंच आरती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें खुरपाताल के अलावा सारिताल, बाजून, मंगोली, नलनी, नारायण नगर, चारखेत, रौखड़ और थपला सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की लगातार बढ़ती भागीदारी से मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

नवमी पर कन्या पूजन और महाभंडारा

अध्यक्ष हरेंद्र बिष्ट ने बताया कि सोमवार को नवमी के अवसर पर कन्या पूजन के साथ भव्य महाभंडारे का आयोजन किया जाएगा। महाभंडारे की तैयारियां मंदिर समिति और ग्रामीणों की ओर से की जा रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर मां के दर्शन करने और महाभंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।

मनसा देवी मंदिर के सचिव ने बताया कि मां मनसा देवी मंदिर में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान क्षेत्र के लोगों की सामूहिक आस्था और सहभागिता का केंद्र बना हुआ है। आयोजन को सफल बनाने में महिलाएं, युवा और ग्रामीण लगातार सहयोग कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंदिर समिति के  सचिव दीपक कराकोटी, दीपक पांडे, कृपाल कराकोटी, कृपाल बिष्ट सहित मां मनसा देवी मंदिर समिति परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

IMG-20261012-WA0012.jpg

IMG-20261012-WA0017.jpg

IMG-20261012-WA0011.jpg

IMG-20261012-WA0016.jpg

IMG-20261012-WA0014.jpg

IMG-20261012-WA0015.jpg

IMG-20261012-WA0013.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement