
कुमाऊं विश्वविद्यालय के दो शोधार्थियों ने बढ़ाया मान, यू-कॉस्ट यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के भौतिकी विभाग के दो शोधार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए यू-कॉस्ट 2026 यंग साइंटिस्ट अवार्ड हासिल किया है।
भौतिकी विभाग के शोधार्थी राकेश जोशी प्रो. संजय पंत के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं, जबकि प्रभात पंत प्रो. एनजी साहू के निर्देशन में शोधरत हैं। दोनों शोधार्थियों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय में खुशी का माहौल है।
दोनों शोधार्थियों को इस उपलब्धि पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी तथा एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ. बीएस कालाकोटी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं पूर्व छात्रों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
शिक्षकों ने कहा कि दोनों शोधार्थियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की शोध एवं वैज्ञानिक गतिविधियों के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य शोधार्थियों को भी उत्कृष्ट शोध के लिए प्रेरणा मिलेगी।



















