नैनीताल राजनीति

डीएसबी परिसर में शोध छात्रों से संवाद, प्रचारकों का सम्मान और पौधारोपण; ज्योलिकोट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान

📰 KHABRI DAJU.COM

डीएसबी परिसर में शोध छात्रों से संवाद, प्रचारकों का सम्मान और पौधारोपण; ज्योलिकोट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान डीएसबी परिसर में शोध छात्रों से संवाद, प्रचारकों का सम्मान और पौधारोपण; ज्योलिकोट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान डीएसबी परिसर में शोध छात्रों से संवाद, प्रचारकों का सम्मान और पौधारोपण; ज्योलिकोट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान डीएसबी परिसर में शोध छात्रों से संवाद, प्रचारकों का सम्मान और पौधारोपण; ज्योलिकोट में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने मंगलवार को डी.एस.बी. परिसर, नैनीताल में शोध छात्रों एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान छात्रों के साथ शिक्षा, समाज और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कूटा अध्यक्ष एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी तथा डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने क्षेत्रीय प्रचारक डॉ. हरीश रौतेला एवं जिला प्रचारक श्री अभिषेक का शॉल ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान परिसर में पौधारोपण भी किया गया। इस अवसर पर डी.एस.बी. परिसर के प्राध्यापकगण, शोध छात्र एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इसके बाद डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत ज्योलिकोट क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास संबंधी विषयों पर चर्चा की। जनसंपर्क कार्यक्रम में पवन कुमार, नरेश रावत, गोपाल राम, कुंदन कबडवाल, प्रदीप जीना तथा महेंद्र सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

📲 Follow Facebook: Ganesh Chandra Kandpal
🌐 KHABRI DAJU.COM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *