खेल नैनीताल

103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: फैलकौन इलैवन और यूनाइटेड एफसी ने दर्ज की जीत

Advertisement

103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: फैलकौन इलैवन और यूनाइटेड एफसी ने दर्ज की जीत 103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: फैलकौन इलैवन और यूनाइटेड एफसी ने दर्ज की जीत 103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता: फैलकौन इलैवन और यूनाइटेड एफसी ने दर्ज की जीत›

नैनीताल। 103वीं लैन्डो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत आज दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें फैलकौन इलैवन और यूनाइटेड एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की।

दिन का पहला मुकाबला यू के बॉयज़ और फैलकौन इलैवन के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष वाले इस मैच में फैलकौन इलैवन ने 1-0 से जीत दर्ज की। टीम की ओर से आदिल ने मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल किया।

वहीं दूसरे मुकाबले में शीला माउंट सीनियर का सामना यूनाइटेड एफसी से हुआ। इस मुकाबले में भी दर्शकों को कांटे की टक्कर देखने को मिली। यूनाइटेड एफसी ने 1-0 से जीत हासिल की। टीम की ओर से रवि ने मैच का एकमात्र गोल कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

आज के मुकाबलों के दौरान प्रतियोगिता के महासचिव मनोज जोशी सहित पवन खडायत, शैलेन्द्र बर्गली, खीमराज देउपा, धर्मेंद्र शर्मा, हरीश जोशी, वीरेन्द्र साह और जलज बर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन खेल प्रेमियों के उत्साह के बीच लगातार जारी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement