59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दबदबा, चार में तीन मुकाबले जीते
नैनीताल। 59वीं इंटर स्कूल बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। चार मुकाबलों में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की तीन टीमों ने जीत दर्ज की, जबकि एक मुकाबला वुडब्रिज स्कूल के नाम रहा।
पहले मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘बी’ ने वुडब्रिज स्कूल को 51-32 से हराया। दूसरे मुकाबले में वुडब्रिज स्कूल ने सेंट मैरी कॉन्वेंट ‘व्हाइट’ को 13-8 से शिकस्त दी।
तीसरे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ‘ए’ ने डेविटो स्कूल को 34-7 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं चौथे मुकाबले में सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने सेंट मैरी कॉन्वेंट ‘ब्लू’ को 32-6 से हराकर दिन की तीसरी जीत दर्ज की।
मुकाबलों में रेफरी की भूमिका फरीद अहमद, हरीश, समीर अली और विनोद कनारी ने निभाई। तकनीकी टेबल पर दीपक, अजाज अहमद, फरदीन खान और ज्ञान ने जिम्मेदारी संभाली।
इस अवसर पर रेना जी एवं जेपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं डीएसए एवं एनटीजी के महासचिव मनोज जोशी तथा बास्केटबॉल सचिव हरीश जोशी भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।






