न्यूज

नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता

2027 के रण के लिए डॉ. भुवन आर्य ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, गांव-गांव पहुंचकर साध रहे जनसंपर्क

अधौड़ा में किसानों के साथ खेत में की मटर की बुवाई, पाडली में चाय पर चुनावी चर्चा तो घुना जाख में ग्रामीणों के साथ की बैठक

नैनीताल/भीमताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने भीमताल ब्लॉक और बेतालघाट ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं में पहुंचकर ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी।

अभियान के तहत डॉ. आर्य ने भीमताल ब्लॉक की ग्रामसभा अधौड़ा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान वह किसानों के साथ खेत में पहुंचे और मटर की बुवाई में भी सहभागिता की। उन्होंने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि एवं फसल बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमा मेहरा एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद बेतालघाट ब्लॉक की ग्रामसभा भवाली गांव पाडली में डॉ. आर्य ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी दी तथा ग्राम प्रधान श्री गोपाल चन्द्र के साथ चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक पाठशाला चेक बिसौत पहुंचकर बच्चों से भी मुलाकात की।

वहीं ग्रामसभा घुना जाख में डॉ. आर्य ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर जनसंपर्क किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की।

इन गांवों में मिले ग्रामीण और कार्यकर्ता

अधौड़ा में राजेंद्र गरजोला (बूथ अध्यक्ष), भीम सिंह, पान सिंह, चम्पा मेहरा, मोनिका, दीपराज सिंह, दीवान सिंह, चम्पा ध्यानी, पूजा बोरा, मीनाक्षी बिष्ट, सूरज मान टम्टा, सुरेंद्र सिंह मेहरा, देव सिंह, आनंद मेहरा, कविता, स्वाति, नीमा मेहरा, आशा, हेमा देवी एवं भागीरथी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

पाडली में भजन सिंह, कमलेश चन्द्र, जगदीश प्रसाद, बिरेन्द्र कुमार, कृपाल, सुरेश चंद्र, गोपाल राम, भावना देवी, शंकर लाल, चम्पा देवी एवं मदन कुमार सहित ग्रामीणों से मुलाकात हुई।

घुना जाख में अनि राम आर्य, अम्बा आर्य, रमेश चन्द्र पडलिया, लोकमणि आर्य, कविता, दीपा, डूंगर सिंह जंतवाल, गंगा सिंह शाही, कुंवर सिंह बिष्ट, संतोष नेगी, चंदन नेगी, खड़क सिंह, रोशन कुमार, मोहन चंद्र, संतोष कुमार, मदन एवं सुमत बिष्ट सहित अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य के लगातार गांवों में पहुंचकर किए जा रहे जनसंपर्क को नैनीताल विधानसभा में भाजपा की आगामी चुनावी तैयारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता नैनीताल विधानसभा में डॉ. भुवन आर्य का चुनावी शंखनाद! गांव-गांव जनसंपर्क से 2027 की तैयारी तेज, किसानों-महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बढ़ाई सक्रियता

Advertisement