
क्वारब मल्ला, प्यूड़ा, मौना चापड़, चोपड़ा और नैनीपुल में ग्रामीणों से किया संवाद; कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर की चर्चा
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने रामगढ़ ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर घर-घर दस्तक दी और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
डॉ. आर्य ने ग्रामसभा क्वारब मल्ला में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता इन्द्र सिंह सहित कुंदन सिंह बिष्ट, भगवती देवी, तारा देवी, दीवान सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह रावत, किशन सिंह बिष्ट, धन सिंह नेगी, मालती देवी, जीवन सिंह बिष्ट, बहादुर सिंह, मोहन राम, मंदीप सिंह, दीपा देवी, तारा सिंह, मदन मोहन, किशोर कुमार आर्य, जानकी बिष्ट, किरण बिष्ट, उमा देवी, बलदेव भाकुनी सहित अनेक ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने बच्ची सिंह नेगी के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना।
इसके बाद ग्रामसभा प्यूड़ा में जनसंपर्क के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मी आर्य, धर्मेंद्र सिंह, भानु, मदन सिंह और राकेश सहित ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
वहीं मौना चापड़ में डॉ. आर्य ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संवाद किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट सहित अभिषेक, शंभू वर्मा, मनोज बिष्ट, बच्ची राम, मदन न्याल, हरीश चंद्र, उत्तम मेहरा, गोविंद सिंह न्याल, यतेन्द्र सिंह, आनंद सती, चंद सिंह, देवेंद्र लटवाल, कैलाश चंद्र, रामपाल, आनंद सिंह नेगी, बच्ची सिंह मेहरा, नवीन शर्मा, कैलाश शर्मा, नीरज बिष्ट, प्रदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह, हरीश आर्य, नरेश सिंह, दिनेश शर्मा, चंदन सिंह नयाल, नवीन सनवाल, धर्मानंद शर्मा, अनूप जीना, सोहन सिंह नेगी, कैलाश बिष्ट सहित अनेक लोगों से मुलाकात की।
इसके अतिरिक्त चोपड़ा में भास्कर तिवारी, गौरव और पूर्व प्रधान रणजीत सिंह से संपर्क किया।
अभियान के अंतिम चरण में नैनीपुल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और क्षेत्र में जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विशन सिंह, सोनू चोपड़ा, दीपक सिंह, बच्चन सिंह, आनंद सिंह और पंकज लटवाल उपस्थित रहे।
लगातार गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से संवाद के जरिए डॉ. भुवन चंद्र आर्य नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। रामगढ़ ब्लॉक में एक ही दिन कई ग्रामसभाओं तक पहुंचने के इस अभियान को आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

