नैनीताल जनहित

चार्टन लॉज ,बीडी पांडे हॉस्पिटल रोड में अवैध पार्किंग बनी मुसीबत, पुलिस से कार्रवाई की मांग

ख़बर शेयर करें

चार्टन लॉज में अवैध पार्किंग बनी मुसीबत, पुलिस से कार्रवाई की मांग

नैनीताल। मल्लीताल के चार्टन लॉज क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों से स्थानीय लोगों और निर्माण कार्य में लगी मशीनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। क्षेत्रवासियों ने पुलिस से अवैध पार्किंग हटाने की मांग की है।

इन दिनों क्षेत्र में पहाड़ी सुरक्षा एवं भूस्खलन रोकथाम का कार्य चल रहा है, लेकिन सड़क के दोनों ओर खड़े वाहनों के कारण मशीनों को मौके तक पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई टैक्सी चालक चालान से बचने के लिए यहां वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और यातायात बाधित रहता है।

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुनादी कर वाहन हटाने की अपील की है। यदि तय समय के बाद भी वाहन नहीं हटाए गए तो संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालान सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *