दुर्घटना नैनीताल

नशे में धुत टैक्सी चालक ने पर्यटक वाहन को मारी टक्कर

Advertisement

नशे में धुत टैक्सी चालक ने पर्यटक वाहन को मारी टक्कर, एमवी एक्ट में चालान

नैनीताल। कालाढूंगी रोड स्थित नारायण नगर के समीप शुक्रवार को शराब के नशे में धुत एक टैक्सी चालक ने सामने से आ रहे पर्यटक वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि पर्यटक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार मेरठ (उत्तर प्रदेश) के रशीदनगर निवासी मोहम्मद अमन अपने दो साथियों के साथ नैनीताल घूमने आ रहे थे। नारायण नगर के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार टैक्सी वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पर्यटकों ने चालक को रोका तो वह शराब के नशे में मिला।

पर्यटक कार्रवाई की मांग को लेकर पहले बारापत्थर पुलिस चौकी पहुंचे, लेकिन वहां संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर टैक्सी चालक को साथ लेकर कोतवाली पहुंच गए। बाद में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया।

कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि तल्लीताल निवासी टैक्सी चालक महेंद्र सिंह के शराब पीकर वाहन चलाने की पुष्टि होने पर उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement