नैनीताल शिक्षा

डीएसबी परिसर में बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जुलाई तक मेरिट के अनुसार होंगे प्रवेश

Advertisement

डीएसबी परिसर में बीए प्रथम सेमेस्टर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 21 जुलाई तक मेरिट के अनुसार होंगे प्रवेशनैनीताल। डीएसबी परिसर, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कला संकाय में बीए प्रथम सेमेस्टर (शैक्षणिक सत्र 2026-27) की प्रवेश प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। प्रवेश समिति की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पंजीकरण एवं संशोधन की प्रक्रिया पूरी कर चुके अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर 17 जुलाई से 21 जुलाई तक प्रवेश दिया जाएगा।

सूचना के अनुसार, सामान्य वर्ग के 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थी तथा आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस) के 65 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि में प्रवेश के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कला संकाय के इकोनॉमिक्स लेक्चर रूम संख्या-04 में पहुंचना होगा।

प्रवेश समिति ने बताया कि प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक (यदि लागू हो), सीसीसी, माइग्रेशन प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, अपार (APAAR) आईडी, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, ऑनलाइन एंटी-रैगिंग फॉर्म की प्रति तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रति एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति साथ लानी होगी।

समिति ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों के पास टीसी, सीसीसी, माइग्रेशन प्रमाणपत्र या अपार आईडी उपलब्ध नहीं है, वे संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रमाणपत्र प्राप्त कर प्रस्तुत कर सकते हैं। साथ ही, प्रवेश शुल्क प्रवेश मिलने के दिन ही ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement