नैनीताल शिक्षा

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को छह माह का सेवा विस्तार

ख़बर शेयर करें

कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को छह माह का सेवा विस्तार

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत को उनके वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति से पहले छह माह का सेवा विस्तार दिया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।

प्रो. रावत का तीन वर्षीय कार्यकाल 20 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा था। राजभवन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति के चयन की प्रक्रिया जारी है। चयन प्रक्रिया पूरी होने में समय लगने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक एवं शैक्षणिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973 (उत्तराखंड राज्य में यथाप्रवृत्त) की धारा-12(10) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रो. दीवान सिंह रावत को 21 जुलाई 2026 से अगले छह माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक (जो भी पहले हो) पुनः कुलपति पद का दायित्व सौंपा गया है।

राजभवन के इस निर्णय से विश्वविद्यालय में नियमित कुलपति की नियुक्ति तक प्रशासनिक कार्य पूर्ववत संचालित होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *