नैनीताल मनोरंजन

रंगोत्सव-2026 में 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

Advertisement

 

रंगोत्सव-2026 में 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंगनैनीताल। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक के सहयोग से लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा मंगलवार को रंगोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता रत्नेश सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। रंगोत्सव में नगर के 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सब-जूनियर वर्ग में सनवाल स्कूल ने प्रथम, निर्मला एकेडमी ने द्वितीय तथा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उमंग प्रिपरेटरी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार और अमेरिकन किड्स को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

जूनियर वर्ग में सेंट जॉन स्कूल, नैनीताल ने प्रथम, रामा मॉन्टेसरी स्कूल ने द्वितीय तथा लेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया। नैनी पब्लिक स्कूल और राधा चिल्ड्रेन्स एकेडमी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं सीनियर वर्ग में मोहनलाल साह बाल विद्या मंदिर, नैनीताल ने प्रथम, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, भवाली ने द्वितीय तथा लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आयोजकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यालयों के विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्लब की सचिव डॉ. प्रगति जैन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले क्लब के सदस्यों, प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों और नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।

क्लब अध्यक्ष कविता त्रिपाठी ने सहयोगियों एवं सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा पिछले कई वर्षों से रंगोत्सव का सफल आयोजन किया जा रहा है। क्लब की कोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजिका रमा भट्ट ने अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया। समन्वयक एवं कार्यक्रम सह-संयोजिका रानी साह ने विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए शिक्षकों एवं निर्णायक मंडल को विशेष धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में क्लब की सदस्य प्रेमा अधिकारी, दीपिका बीनवाल, ज्योति ढोंढियाल, सीमा सेठ, अमिता साह, जीवंती भट्ट, हेमा भट्ट, मीनाक्षी कीर्ति, कंचन जोशी, मंजू दीदी, मंजू बिष्ट, विनीता पांडे, आभा साह, आशा दीदी, आशा साह, सविता कोलोरा, दया कुमार, सरिता त्रिपाठी, निवेदिता मेहरोत्रा, संगीता गुप्ता एवं भावना साह सहित क्लब के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement