न्यूज

बेतालघाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Advertisement

बेतालघाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका बेतालघाट में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

नैनीताल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेतालघाट के आह्वान पर गुरुवार को यूथ कांग्रेस और महाविद्यालय छात्रसंघ के नेतृत्व में क्षेत्र के युवाओं और छात्र-छात्राओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बेतालघाट पुल के पास मुख्य बाजार में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक और भर्ती घोटालों से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिए जाने का विरोध करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि देश में पारदर्शी और न्यायपूर्ण शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली और भर्ती व्यवस्था लागू की जानी चाहिए, ताकि छात्रों और युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।

प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शेखर दानी, यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव मीमांसा आर्य, महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील कुमार, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मोहित पंत, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चंपा बोहरा, खुरपाताल-ज्योलीकोट ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कोटिया, सुरेश आर्य, नवीन आर्य, नीरज कुमार, हरीश चंद्र, भुवन चंद्र, भागीरथी वर्मा, पुष्पा देवी, कमला बोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement