नैनीताल खेल

डीएसए नैनीताल की मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, सनवाल और लेक व्यू पब्लिक स्कूल ने जीते मुकाबले

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता का गुरुवार को डीएसए मैदान में शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में नैनीताल के विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। स्थानीय विद्यालयों के खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने किया। इस अवसर पर कमल सुयाल और नवीन भट्ट भी उपस्थित रहे।

पहले मुकाबले में सनवाल स्कूल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंट जोन्स स्कूल को 6-0 से शिकस्त दी। दूसरे मैच में लेक व्यू पब्लिक स्कूल ने मदर्स हार्ट स्कूल को 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के दौरान फुटबॉल सचिव पवन खड़ायत, खीमराज देउपा, शैलेन्द्र बर्गली, हरीश जोशी, भूपेन्द्र बिष्ट एवं जलज वर्मा मौजूद रहे। मैचों का संचालन रेफरी शेखर, राहुल और बिष्टा ने किया।

डीएसए नैनीताल की इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली खिलाड़ियों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ाना तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *