नैनीताल न्यूज

नैनीताल में रेंटल और टैक्सी बाइकों पर फिर होगी सख्ती, परिवहन विभाग चलाएगा विशेष अभियान

Advertisement

 

नैनीताल। शहर के प्रतिबंधित क्षेत्रों में संचालित रेंटल और टैक्सी बाइकों पर लगाम लगाने के लिए संभागीय परिवहन विभाग एक बार फिर विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। विभाग का उद्देश्य शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।

विभाग के अनुसार शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों और प्रतिबंधित क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले टैक्सी और रेंटल बाइक संचालकों के खिलाफ चालान के साथ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

हाल ही में मॉल रोड समेत विभिन्न प्रतिबंधित क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कई टैक्सी और रेंटल बाइकों के चालान किए गए थे। हालांकि अभियान समाप्त होने के बाद कई वाहन चालक दोबारा प्रतिबंधित क्षेत्रों में संचालन करते पाए गए। इसे देखते हुए परिवहन विभाग ने अब लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है।

बाहरी वाहन चालकों को प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी देने के लिए शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर ‘नो एंट्री’ बोर्ड भी लगाए गए हैं।

आरटीओ (प्रवर्तन) अरविंद पांडे ने बताया कि शहर को रेंटल और टैक्सी बाइकों से मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement