खेल नैनीताल

शेरवुड कॉलेज और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने जीते मुकाबले,

Advertisement

शेरवुड कॉलेज और लेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने जीते मुकाबले,

नैनीताल। 59वें इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट-2026 में शुक्रवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में नैन्सी कॉन्वेंट ज्योलिकोट की शिक्षिका सुमन देउपा और शेरवुड कॉलेज के शिक्षक अनवर रजा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पहला मुकाबला देविटो स्कूल और शेरवुड कॉलेज के बीच हुआ। शेरवुड कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देविटो स्कूल को 43-16 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।

दूसरे मुकाबले में लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल और लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 33-18 से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ियों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement