नैनीताल शिक्षा

डीएसबी परिसर के तीन विद्यार्थियों का वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में चयन

Advertisement

डीएसबी परिसर के तीन विद्यार्थियों का वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में चयन डीएसबी परिसर के तीन विद्यार्थियों का वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में चयन

नैनीताल। डीएसबी परिसर के तीन छात्र-छात्राओं का हरियाणा के कुंडली (सोनीपत) स्थित वोडा केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में चयन हुआ है। यह चयन 24 जुलाई को परिसर की प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान किया गया।

Advertisement
Advertisement

कंपनी ने जिज्ञासा बिष्ट, दिव्यांजलि राय और अभिषेक प्रसाद का सेल्स एग्जीक्यूटिव पद के लिए चयन किया है। जिज्ञासा बिष्ट वर्तमान में बीबीए की छात्रा हैं, जबकि दिव्यांजलि राय और अभिषेक प्रसाद एमएससी रसायन विज्ञान के विद्यार्थी हैं।

तीनों विद्यार्थियों के चयन पर डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. गीता तिवारी, उपनिदेशक डॉ. पेनी जोशी, डॉ. जीबू साबू तथा डॉ. गिरीश खर्कवाल ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नंद गोपाल साहू तथा कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement