नैनीताल राजनीति

अतिदुर्गम गांवों में पहुंचे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, किया पौधरोपण व फलदार पौधों का वितरण

Advertisement

 

अतिदुर्गम गांवों में पहुंचे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, किया पौधरोपण व फलदार पौधों का वितरण अतिदुर्गम गांवों में पहुंचे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, किया पौधरोपण व फलदार पौधों का वितरण अतिदुर्गम गांवों में पहुंचे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, किया पौधरोपण व फलदार पौधों का वितरण अतिदुर्गम गांवों में पहुंचे डॉ. भुवन चंद्र आर्य, किया पौधरोपण व फलदार पौधों का वितरणभीमताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने भीमताल ब्लॉक के अतिदुर्गम क्षेत्र ग्रामसभा रौखड़ एवं जलाल गांव का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

ग्रामसभा रौखड़ में आयोजित बैठक में डॉ. आर्य के साथ योगेश्वर सिंह जीना, ग्राम प्रधान खुमारी हेम बहुखंडी, बूथ अध्यक्ष मंगोली चंदन सिंह तथा बूथ अध्यक्ष नलनी हीरा सिंह अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उप ग्राम प्रधान पूरन सिंह, बलवंत सिंह, मोहन सिंह, बाला दत्त, देव सिंह, नंदन सिंह, हीरा सिंह, डुंगर सिंह, महेंद्र सिंह, चिंतामणि, मुन्नी देवी, हेमा देवी, बचुली देवी, डौली बिष्ट, भावना देली, गंगा देवी, रजनी देवी, नवीन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इसके बाद डॉ. आर्य ने शिव सिंह जीना, पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह जीना एवं राम सिंह जीना के साथ गांव में डोर-टू-डोर जनसंपर्क भी किया।

इस दौरान डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने ग्रामसभा रौखड़ में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया।

इसके बाद उन्होंने जलाल गांव में जनसंपर्क कर ग्राम प्रधान खुशाल सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, मनोज सिंह, प्रकाश सिंह, राहुल, घनश्याम, देव सिंह, प्रेमानंद पंत, देवदत्त पंत और जानकी देवी सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement