नैनीताल राजनीति

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, संत गुरु रविदास जी को दी श्रद्धांजलि

गुरु पूर्णिमा पर भाजपा का ‘समरसता संकल्प अभियान’ शुरू, संत गुरु रविदास जी को दी श्रद्धांजलि

नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और समानता का लिया संकल्प, 20 फरवरी 2027 तक चलेगा राष्ट्रव्यापी अभियान

नैनीताल, 29 जुलाई।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी “संत गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान” का शुभारंभ किया। यह अभियान 20 फरवरी 2027 तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत नैनीताल क्लब में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने अपने संबोधन में संत गुरु रविदास जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाज सुधार में दिए गए योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को समानता और भाईचारे का संदेश देते हैं। जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया ने सभी से संत गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समरस समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मोहित लाल साह, विक्रम राठौर, विकास जोशी, भारत सिंह मेहरा, प्रियांशु कुमार, मयंक पंत, अमिता साह, हेमलता पांडे, शैलेंद्र बर्गली, अमित विक्रम साह, नामित सभासद मनोज पवार, युवराज सिंह करायत, करन साह, संतोष कुमार, गौरव हार्पर और बच्ची चंद्र सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन संत गुरु रविदास जी महाराज के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रहित के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *