खेल नैनीताल

78 वर्षों की परंपरा बरकरार, एच.एन. पांडे मेमोरियल बाल फुटबॉल प्रतियोगिता 2 अगस्त से

Advertisement

 

नैनीताल। शहर की ऐतिहासिक खेल संस्था सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा वर्ष 1947 से लगातार आयोजित की जा रही एच.एन. पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस बाल फुटबॉल प्रतियोगिता का 78वां संस्करण इस वर्ष 2 अगस्त से शुरू होगा। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 15 अगस्त 2026 को खेला जाएगा।

प्रतियोगिता के प्रायोजक द नैनीताल बैंक लिमिटेड, नैनीताल हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता में नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के 15 विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इसमें केवल कक्षा आठ तक के विद्यार्थी ही भाग ले सकते हैं तथा खिलाड़ियों की अधिकतम ऊंचाई 4 फीट 9 इंच निर्धारित की गई है। अधिकांश मुकाबले प्रतिदिन शाम 5 बजे से खेले जाएंगे।

प्रतियोगिता में सनवाल स्कूल, सेंट जोसफ, आरएसएसवी निशांत, सेंट जॉन्स पब्लिक स्कूल, डी विला पब्लिक स्कूल भवाली, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, राधा चिल्ड्रेन एकेडमी, पार्वती प्रेमा साह जगाती दुर्गापुर, बिरला विद्या मंदिर, लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल, लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल, जीडी गोयनका, हरमन माइनर भीमताल, मदर हार्ट्स तथा नैनची कॉन्वेंट की टीमें भाग लेंगी।

संस्था के संरक्षक कैप्टन एल.एम. साह, अध्यक्ष जगदीश बावरी तथा महासचिव डॉ. मनोज बिष्ट (गुड्डू) ने सभी खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement