नैनीताल राजनीति

2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में सक्रिय डॉ. भुवन चंद्र आर्य, नैनीताल विधानसभा में लगातार जनसंपर्क अभियान तेज

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान को लगातार गति देते हुए शनिवार को बेतालघाट और कोटाबाग ब्लॉक के कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम सभा आमशिगार, खरालीबुंगा, बसगांव, तल्ली सेठी और अमेल में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रमों के दौरान डॉ. आर्य ने ग्रामीणों से संवाद किया। वहीं कोटाबाग ब्लॉक के ग्राम सभा गोरियादेव में आयोजित बैठक में स्थानीय लोगों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में फलदार पौधों का भी वितरण किया गया।

बैठक में ग्राम प्रधान भुवन सुयाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललित नेगी, बूथ अध्यक्ष बच्ची सिंह नेगी, शक्ति केंद्र संयोजक प्रकाश सती सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जानकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि डॉ. भुवन चंद्र आर्य नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और गांव-गांव के दौरों के जरिए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी ओर से इसे संगठन के नियमित जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *