नैनीताल न्यूज

**शहर में अब भी दौड़ रहीं टैक्सी और रेंटल बाइकें** **नियमों की अनदेखी

Advertisement

नैनीताल। शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने टैक्सी और रेंटल बाइकों के प्रवेश पर रोक संबंधी ‘नो एंट्री’ बोर्ड प्रमुख स्थानों पर लगाए हैं। बावजूद इसके प्रतिबंधित टैक्सी और रेंटल बाइकें शहर की सड़कों पर पहले की तरह संचालित होती दिखाई दे रही हैं।

कुछ दिन पूर्व परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाकर प्रतिबंधित क्षेत्र में संचालित टैक्सी और रेंटल बाइकों के खिलाफ चालान और अन्य कार्रवाई की थी। अभियान के दौरान कई चालक कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन हटाते और दूसरे रास्तों का सहारा लेते नजर आए थे। हालांकि अभियान समाप्त होने के बाद विभाग की सक्रियता कम होते ही नियमों की अनदेखी फिर शुरू हो गई।

वर्तमान में मॉल रोड सहित शहर के अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में टैक्सी और रेंटल बाइकें खुलेआम संचालित हो रही हैं। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि केवल चेतावनी बोर्ड लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित जांच अभियान और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement