क्राइम नैनीताल

फेसबुक आईडी हैक कर परिचितों से मांगे पैसे, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

Advertisement

 

⌊नैनीताल। तल्लीताल निवासी एक युवक की फेसबुक आईडी हैक कर उसके परिचितों से ऑनलाइन पैसे मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर अज्ञात हैकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित अभिषेक ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी ‘युवी मुल्तानिया’ के नाम से है। अज्ञात व्यक्ति ने उनकी आईडी हैक कर उनके फेसबुक संपर्कों को मैसेज भेजते हुए पैसों की मांग शुरू कर दी। इस संबंध में कई लोगों ने उन्हें स्क्रीनशॉट भेजकर जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें अकाउंट हैक होने का पता चला।

अभिषेक ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि उनकी फेसबुक आईडी से आने वाले किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और न ही किसी प्रकार का ऑनलाइन लेनदेन करें।

कोतवाल हरवाल सिंह ने बताया कि मामले की सूचना साइबर सेल को दे दी गई है। साइबर टीम प्रकरण की जांच में जुट गई है।

हूँ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement