नैनीताल शिक्षा

डीएसबी परिसर के विद्यार्थियों ने NET JRF में सफलता हासिल की, शिक्षकों ने दी बधाई

Advertisement

डीएसबी परिसर के  विद्यार्थियों ने NET JRF में सफलता हासिल की, शिक्षकों ने दी बधाई

नैनीताल। डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान एवं जंतु विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने NET Jrf परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता हासिल कर परिसर का नाम रोशन किया है।

पूजा ने वनस्पति विज्ञान से एमएससी पूर्ण की है और इससे पूर्व नेट फॉर लेक्चररशिप में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं।

वनस्पति विज्ञान की शोध छात्रा हीरा भट्ट ने CSIR-NET लेक्चररशिप में सफलता प्राप्त की है। हीरा भट्ट प्रो. अनिल बिष्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रही हैं।

वहीं, जंतु विज्ञान विभाग के एमएससी तृतीय सेमेस्टर के छात्र सूरज कुमार ने CSIR-NET JRF में सफलता हासिल की है। इसके अलावा वनस्पति विज्ञान विभाग की लता नितवाल और भावना पांडे ने नेट की तीसरी श्रेणी में प्रवेश हेतु सफलता प्राप्त की है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी सहित डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. अशोक कुमार, प्रो. हरीश बिष्ट, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. सीता देवली, डॉ. उज्मा, डॉ. दिव्या पांगती और डॉ. संदीप ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement