ज्योलीकोट में जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर जल संस्थान की मुहिम तेज
32 हजार लीटर शुद्ध पेयजल 136 परिवारों को वितरित, 22 शिकायतों का निस्तारण
नैनीताल। ज्योलीकोट परिक्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम और शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड जल संस्थान की टीम ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने चार टैंकरों और पिकअप के माध्यम से 32,000 लीटर शुद्ध पेयजल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाया। इससे 136 परिवारों को पेयजल उपलब्ध कराया गया।
मुख्य बिंदु
- 32,000 लीटर शुद्ध पेयजल वितरित।
- 136 परिवारों को टैंकरों से पेयजल आपूर्ति।
- बेलुवाखान मल्ला, छीड़ा, ज्योली, ज्योलीकोट बाजार, पेट्रोल पंप और बीरभट्टी क्षेत्र में आपूर्ति।
- पेयजल से जुड़ी 22 शिकायतों का निस्तारण।
- 7 पेयजल नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
- छीड़ा, ज्योलीकोट बाजार, भल्यूटी और गांजा के मुख्य टैंकों में क्लोरीनेशन।
- सिमलखेत में 30 केएल टैंक की सफाई, 50 मीटर पाइपलाइन की मरम्मत व फ्लशिंग कर आपूर्ति सुचारू।
- देवलढूंगा स्रोत से ज्योलीकोट की पाइपलाइन की सफाई की गई।
- चोपड़ा गांव के नौले की सफाई व क्लोरीनेशन किया गया।
- दुर्गापुर स्थित ज्योलीकोट पेयजल स्रोत की सफाई, मरम्मत कार्य जारी।
- सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 100 मीटर मुख्य सीवर लाइन को बाईपास करने का कार्य प्रगति पर।
- प्रभावित क्षेत्रों में दूषित पानी से बचाव के लिए फ्लैक्सी-पंपलेट के जरिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर पेयजल व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण भी किया। अधिकारियों के निर्देशन में प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल स्रोतों, टैंकों और पाइपलाइनों की सफाई, क्लोरीनेशन तथा मरम्मत का कार्य लगातार जारी है।
Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






