
आज नैनीताल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में ‘वंदे मातरम्’ के गौरवमयी 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘नमामि भारतम्’ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ सामूहिक गायन – ‘एक समय, एक लय, एक स्वर, वंदेमातरम्’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नैनीताल जिला प्रचारक आदरणीय अभिषेक जी का पाथेय एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस सफल कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्राचार्य श्री जगदीश जी द्वारा किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अधिकारीगण, नैनीताल नगर के सम्मानित व्यापारीगण तथा सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर कार्यवाह दरबान गैड़ा, अरविन्द पड़ियार, भरत भट्ट, पुंडीर जी, सचिन गुप्ता, धर्मेन्द्र शर्मा, शैलेंद्र बर्गली, खजान डंगवाल, पूरन बिष्ट, भगवत रावत, लाल बिष्ट, सन्तोष कुमार, सिद्धार्थ बिष्ट सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।






