
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने बुधवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भागीदारी की।
बारा पत्थर में वन विभाग की ओर से आयोजित पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान में डॉ. आर्य ने पहुंचकर अभियान में सहयोग किया। इस दौरान वन दरोगा गिरीश चंद्र उपाध्यक्ष, वन आरक्षी दीपिका भंडारी, राजेंद्र वर्मा, मनोज शाही, देवेंद्र कुमार, प्रमोद सिंह, देवेंद्र प्रसाद, दीप चंद्र, प्रेम प्रकाश, ओम प्रकाश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इसके बाद डॉ. आर्य ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचकर शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा शोध अनुभाग, व्यावसायिक पाठ्यक्रम, एकाउंट सेक्शन, सामान्य अनुभाग और डिग्री अनुभाग के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस दौरान दीपक कुमार, गणेश सिंह, दीपक बिष्ट, पंकज चौधरी, दीपक कनवाल, विजय भाकुनी, अनुज प्रिया पाल, कविता कोटियाल, अंजू आर्या, खष्टी आर्या, मनीष जोशी, डॉ. नीरज शाह, पीसी गुरुरानी, मुकुल कुमार, आनंद बिष्ट, जगदीश सती, पूनम आर्या, शोभा आर्या, जगदीश कपकोटी, चंदन जलाल और जय सिंह नेगी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
डॉ. आर्य ने अशोक होटल, तल्लीताल पहुंचकर कर्मचारियों से भी मुलाकात की। यहां रमेश शाही, हरेंद्र बोरा, किशन टम्टा, दीवान रौतेला, रवि रौतेला, कंचन सिंह, अनिल रौतेला, गौरव भट्ट और दीवान सिंह अधिकारी से बातचीत की।
इसके अलावा उन्होंने कचहरी रोड नैनीताल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक पंकज राठौर से भी मुलाकात की। दिनभर हुए इन संपर्क कार्यक्रमों के दौरान डॉ. आर्य ने विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद किया। भाजपा से जुड़े पंकज राठौर को व्यापार प्रकोष्ठ में सह-संयोजक बनाए जाने का उल्लेख पूर्व की स्थानीय रिपोर्ट में भी मिलता है।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर।






