नैनीताल राजनीति

राहुल गांधी के कथित बयान पर भाजपा का हल्लाबोल, पंत पार्क में फूंका कांग्रेस का पुतला

 

राहुल गांधी के कथित बयान पर भाजपा का हल्लाबोल, पंत पार्क में फूंका कांग्रेस का पुतला राहुल गांधी के कथित बयान पर भाजपा का हल्लाबोल, पंत पार्क में फूंका कांग्रेस का पुतला राहुल गांधी के कथित बयान पर भाजपा का हल्लाबोल, पंत पार्क में फूंका कांग्रेस का पुतलानैनीताल | 31 अगस्त 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दलित समाज को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक एवं जातिगत बयानों के विरोध में सोमवार को नैनीताल में भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। पंत पार्क, मल्लीताल में दोपहर 2 बजे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारी जुटे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी और नामित सभासद मनोज पवार ने किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के कथित बयानों पर आक्रोश जताते हुए कहा कि दलित समाज के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाली किसी भी टिप्पणी को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इस दौरान अरविंद पड़ियार ने राहुल गांधी के कथित विवादित बयानों की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले वक्तव्यों का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के सम्मान और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखना राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

थाने पहुंचकर एफआईआर की मांग

पुतला दहन के बाद भाजपा कार्यकर्ता एवं अनुसूचित मोर्चा पदाधिकारी मल्लीताल थाने पहुंचे। यहां थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों की जांच कराने, एफआईआर दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री संतोष कुमार, गौरव हार्पर, भारत सिंह मेहरा, विक्रम राठौर, नामित सभासद आनंद बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, रश्मि सिराला, नन्दा देवी, आद्या जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मयंक पंत, भूपेंद्र बिष्ट, कमल जोशी, विजय कुमार, कृष्ण कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, रोहित भाटिया, विश्वकेतु वैद्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने कहा कि सामाजिक सम्मान, समानता और सौहार्द के खिलाफ किसी भी आपत्तिजनक टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

खबरी दाज्यू डॉट कॉम को फॉलो करें—हर खबर पर दाज्यू की नजर।