

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक के पाण्डेगांव और ग्रामसभा तलिया में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया।
पाण्डेगांव में डॉ. आर्य ने डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार की विकास योजनाओं तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने प्रकाश चंद्र पंत, पितांबर बेलवाल, भगवती देवी, महेश चंद्र पंत, प्रेमा, हीरा पंत, दीपक पंत, किरण पंत, विनोद पंत, नवीन पंत, बिपिन पंत, दिनेश लोहनी और कौशल्या लोहनी सहित ग्रामीणों से मुलाकात की।
वहीं ग्रामसभा तलिया में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने डॉ. आर्य का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में डॉ. आर्य ने सरकार की विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उत्तराखंड के पहले खेल विश्व विश्वविद्यालय को लेकर भी ग्रामीणों को जानकारी दी।
बैठक में ग्रामीणों ने क्षेत्र की सड़क और डामरीकरण की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। इस पर डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सड़क की समस्या के समाधान के लिए अनुरोध करेंगे।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता तारा सिंह, हरीश चंद्र पंत, चम्पा देवी, प्रेमा देवी, धना देवी, देवकी देवी, रमा देवी, प्रेमा बिष्ट, दिया देवी, दयाल सिंह मेहरा, घनश्याम रावत, भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष मोहन सिंह दानी, रोहन दानी, उमा देवी, पूरन सिंह, प्रेम सिंह, मुन्नी देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
