›
कोटाबाग के गांवों में डॉ. भुवन आर्य का जनसंपर्क, ग्रामीणों से किया संवाद

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने रविवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक की विभिन्न ग्रामसभाओं का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया और स्थानीय लोगों से संवाद किया।
ग्रामसभा तलिया में डॉ. आर्य ने बैठक एवं जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों से क्षेत्रीय विषयों पर चर्चा की। इस दौरान नंद लाल आर्य, तारा सिंह बिष्ट, मोहन दानी, मोहन लाल, मुन्नी देवी, गणेश लाल, बिक्की आर्य, भगवती देवी, पिहू आर्य, पूर्व वन पंचायत सरपंच मोहन राम, अनीता, बिमला देवी, नीलू आर्या, रिसब आर्या, लता, हेम कुमार, चंदन आर्या, हीरा लाल, प्रकाश चंद्र, पदमा देवी, देवकी देवी और मंगला देवी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके बाद पाण्डे गांव में उन्होंने प्रभा पाण्डे, हरीश पंत और हरीश राम से मुलाकात की। वहीं स्यात में बूथ अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह बिष्ट, डॉ. नीलम बिष्ट, ग्राम प्रधान रजनी देवी, श्याम सिंह, पंकज, बच्ची सिंह, मोतिमा देवी और पंकज बिष्ट सहित ग्रामीणों से संवाद किया।
डॉ. आर्य ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को समझने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता से निरंतर संपर्क क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

