नैनीताल हल्द्वानी

जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का आकस्मिक निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Advertisement

 

नैनीताल। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का शनिवार 12 सितंबर की दोपहर अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से सूचना विभाग और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है।

गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित परिवार को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया जाएगा। अंतिम यात्रा उनके निवास बीके पुरम, रेनबो पब्लिक स्कूल के निकट, बिठौरिया नंबर-1, हल्द्वानी से सुबह 8 बजे चित्रशिला घाट के लिए रवाना होगी।

उनके निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

Follow करें — Page Ganesh Chandra Kandpal | Khabri Daju.com | हर खबर पर दाज्यू की नजर।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement