
नैनीताल। भाजपा नैनीताल मंडल की ओर से मंगलवार को मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में नैनीताल क्लब में बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण मंडल कार्ययोजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और मिशन-2027 को लेकर विस्तृत रणनीति पर मंथन किया गया।
मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने बूथ और शक्ति केंद्र की जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाए तथा मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, नियमित जनसंपर्क और संगठनात्मक अनुशासन के साथ कार्य करते हुए मिशन-2027 में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
बैठक के मुख्य वक्ता जगमोहन बिष्ट ने बूथ सशक्तीकरण को संगठन की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक बताते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों, बूथ प्रभारियों और बूथ संयोजकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही चुनावी विजय का आधार है और प्रत्येक बूथ का प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं बूथ सशक्तीकरण अभियान के प्रदेश सह-संयोजक गोपाल रावत ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठनात्मक तैयारियों को मजबूत करने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी मनोज भट्ट ने भी बूथ सशक्तीकरण अभियान को संगठन की प्राथमिकता बताते हुए निरंतर जनसंपर्क और प्रभावी बूथ प्रबंधन पर जोर दिया।
बैठक में दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा एवं दर्जा राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और आगामी चुनावों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान मंडल महामंत्री हरीश राणा, आशीष बजाज, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा, आईटी संयोजक कमल जोशी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमिता साह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रितुल कुमार, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष रोहित बहादुर, अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमंत बेदी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजोग सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
सभासदों में भगवत रावत, मनोज जगाती, पूरन सिंह बिष्ट, ललिता दफौटी और गजाला कमाल तथा नामित सभासदों में विवेक वर्मा, मीनू बुदलाकोटी, दीपिका बिनवाल, मनोज पवार और आनंद बिष्ट उपस्थित रहे।
इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जीवंती भट्ट, मनोज जोशी, संतोष साह, तारा राणा, शैलेन्द्र बर्गली, मोहित लाल साह, प्रदीप आर्य, भुवन आर्य, गौरव हार्पर, युवराज सिंह करायत, गोविंद मेहरा, हरीश बुदलाकोटी, कृष्ण कुमार शर्मा, नवनीत नेगी और अमित विक्रम साह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में बूथ स्तर से संगठन को मजबूत करने तथा मिशन-2027 में भाजपा की विजय के लिए पूरी एकजुटता और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ।
