
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने एक ही दिन में राजनीतिक विरोध के साथ महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार पर दिया जोर
नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों के तहत दो अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। भीमताल ब्लॉक के ज्योलिकोट में उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की कूटनीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामसभा देवीधुरा में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक कर केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
ज्योलिकोट में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान डॉ. आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की नीतियों और राजनीतिक रणनीति के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के साथ जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
इसके बाद ग्रामसभा देवीधुरा के पंचायत भवन में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने महिलाओं को सरकार की विभिन्न रोजगारपरक एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। महिलाएं समूहों के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बना सकती हैं, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने तथा अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की।
बैठक में कविता देवी, सुनीता देवी, कमला भाकुनी, सरिता देवी, कमला बिष्ट, भगवती देवी, माय देवी, हेमा देवी, हेमा लता बर्गली (ग्राम प्रधान), अनीता देवी, मंजू देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी, हरीश सिंह धामी, भूपाल सिंह, बलदेव सिंह, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने जहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक सक्रियता दिखाई, वहीं ग्रामीण महिलाओं के बीच सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार को लेकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया।



















