खेल नैनीताल

78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, गोयनका और सेंट जोन्स ने जीते मुकाबले

78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, गोयनका और सेंट जोन्स ने जीते मुकाबले 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, गोयनका और सेंट जोन्स ने जीते मुकाबले 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, गोयनका और सेंट जोन्स ने जीते मुकाबले

नैनीताल। सीआरएसटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित 78वीं एच.एन. पांडे मेमोरियल स्वतंत्रता दिवस बाल फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन दिवस पर दो रोमांचक मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

पहले मैच में जीडी गोयनका स्कूल ने मदर्स हार्ट स्कूल को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता में विजयी शुरुआत की।

दूसरे मुकाबले में सेंट जोन्स स्कूल, नैनीताल ने डिविटो भवाली को कड़े संघर्ष के बाद 1-0 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी प्रेम बिष्ट, अपूर्व बिष्ट और नकुल बिष्ट ने निभाई।

उद्घाटन दिवस पर खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की मौजूदगी से मैदान खेल भावना से सराबोर रहा। आगामी दिनों में प्रतियोगिता के और भी रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *