खेल नैनीताल

फुटबॉल में सनवाल व्हाइट का धमाका, 6-0 से दर्ज की बड़ी जीत

Advertisement

फुटबॉल में सनवाल व्हाइट और सेंट जोसेफ्स का धमाका, 6-0 से दर्ज की बड़ी जीत

नैनीताल। डीएसए मैदान में आयोजित 43वीं इंटर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में सोमवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता में सीआरएसटी, सनवाल स्कूल व्हाइट और सेंट जोसेफ्स कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

Advertisement
Advertisement

दिन का पहला मुकाबला पीपीजेएसवी ‘बी’ और सीआरएसटी के बीच खेला गया, जिसमें सीआरएसटी ने 2-0 से जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में सनवाल स्कूल व्हाइट ने बिशप शॉ को 6-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं, तीसरे मुकाबले में सेंट जोसेफ्स कॉलेज ने सनवाल स्कूल ब्लू को 6-0 से हराकर शानदार जीत अपने नाम की।

तीनों विजेता टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अगले दौर में जगह बनाने के लिए विभिन्न स्कूलों की टीमें दमखम दिखा रही हैं।

खबरी दाजू समाचार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement