
नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसंपर्क कर स्थानीय लोगों, व्यापारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और टैक्सी चालकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी बातों को सुना।
डॉ. आर्य ने सबसे पहले घोड़ाखाल स्थित प्रसिद्ध गोल्ज्यू मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर के पुरोहित से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कमल कांत, रमेश जोशी, कृष्णा भट्ट और हीरा बल्लभ जोशी सहित स्थानीय लोगों से मुलाकात की। वहीं, बाजार क्षेत्र में तारा दत्त जोशी, सरिता जोशी, मोनिका जोशी और मयंक कुमार सहित दुकानदारों से भी संवाद किया।
इसके बाद उन्होंने भवाली बाजार में जनसंपर्क किया। यहां राजेश कुमार, दीपक जोशी, नवीन कत्यूरा, संजय जोशी, मोहन भट्ट, महेश पंत, जगदीश भट्ट, उत्तराखंड सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद से जुड़े मोहम्मद जावेद, महेश कन्नौजिया और अधिवक्ता प्रसाद जोशी सहित अन्य लोगों से मुलाकात की।
डॉ. आर्य ने नैनीताल स्थित लॉ कॉलेज में शिक्षकों से भेंट की और विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान डॉ. एम. गोस्वामी, डॉ. सरिता कैड़ा, डॉ. कविता, डॉ. शशिप्रभा, डॉ. पूजा कोहली, डॉ. सुरेश पांडे, डॉ. इंदर, प्रदीप कुमार, डॉ. सागर पाटनी और डॉ. वी.के. रंजन सहित अन्य शिक्षकों से मुलाकात की।
वहीं, डीएसबी परिसर नैनीताल में उन्होंने पूर्व कर्मचारी संगठन सचिव गोपाल कपिल, दीवान सिंह बिष्ट और भीम सिंह रौतेला सहित अन्य लोगों से संपर्क किया।
नैनीताल के मल्लीताल अंडा मार्केट क्षेत्र में डॉ. आर्य ने मल्लीताल टैक्सी यूनियन के चालकों और नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण यात्रियों से भी मुलाकात की। इस दौरान कैलाश, बालम सिंह, नीरज रौतेला उर्फ गुग्गू खान, रोहित कुमार, शेर सिंह बिष्ट (अनौड़ा), धाम सिंह (दानीकूल), सुरेश सिंह (खुरपाताल), राजेंद्र बिष्ट, भरत मेहरा (बगड़) और श्याम बिष्ट (कूड़) सहित अन्य लोगों से संवाद किया।
डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से मुलाकात कर जनसंपर्क गतिविधियों को आगे बढ़ाया।
खबरी दाजू | हर खबर पर दाज्यू की नजर












