खेल नैनीताल

डीएसए मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता: सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल फाइनल में, 1 अगस्त को होगा खिताबी मुकाबला

Advertisement

डीएसए मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता: सेंट जोसेफ और सनवाल स्कूल फाइनल में, 1 अगस्त को होगा खिताबी मुकाबला

नैनीताल। डीएसए नैनीताल द्वारा आयोजित मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल और सनवाल स्कूल ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

पहले सेमीफाइनल में सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल ने सेंट जोन्स स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की और फाइनल का टिकट हासिल किया।

दूसरे सेमीफाइनल में सनवाल स्कूल ने लांग व्यू स्कूल को 4-1 से पराजित करते हुए खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मैच के दौरान सनवाल स्कूल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार गोल किए।

अब प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 1 अगस्त को शाम 5:00 बजे खेला जाएगा, जिसमें सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल और सनवाल स्कूल की टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक खेल प्रेमियों से मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement