नैनीताल राजनीति

मरीजों और स्टाफ के बीच केक नहीं, खुशियां और फल बांटकर मनाया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का जन्मदिन

ख़बर शेयर करें

 

करन माहरा के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बी.डी. पांडे अस्पताल में बांटे फल और जूस

नैनीताल। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व उपनेता प्रतिपक्ष और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति सदस्य करन माहरा के जन्मदिन के अवसर पर आज नैनीताल में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग और नगर यूथ कांग्रेस, नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में बी.डी. पांडे अस्पताल (B D Pandey Hospital) में एक विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर के वरिष्ठ कांग्रेस जनों और युवा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों, तीमारदारों और वहां तैनात मेडिकल व नर्सिंग स्टाफ को फल, जूस आदि राहत सामग्री का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने करन माहरा के दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

इस सेवा कार्य के दौरान कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और विभिन्न विंग्स के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:

  • पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी
  • संजय कुमार (संजू)
  • दीपक माहरा (जिला कार्यकारी अध्यक्ष, सोशल मीडिया विभाग, नैनीताल)
  • बंटू आर्या (नगर अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस)
  • महिला कांग्रेस से सुनीता आर्या व देवकी देवी
  • वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम शर्मा
  • शार्दूल नेगी (जिलाध्यक्ष, NSUI)
  • अभिषेक कुमार (विधानसभा अध्यक्ष, NSUI)
  • आयुष आर्या (छात्रसंघ महासचिव)
  • सभासद अंकित चंद्रा
  • अधिवक्ता शिवम गंगवार, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, कमल जोशी, रोशन धामी, दिव्यांश सिंह और गौरव कुमार।

अस्पताल में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की इस पहल की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *