नैनीताल न्यूज

साह चौधरी समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, गोवर्धन हॉल में आयोजित हुआ भव्य समारोह

ख़बर शेयर करें

नैनीताल, 12 जुलाई। गोवर्धन हॉल में रविवार को साह चौधरी समाज द्वारा “शैक्षिक युवा उत्कृष्टता एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “छात्र-छात्राओं की मेहनत, युवाओं का जोश, बुजुर्गों का आशीर्वाद” रखी गई। समारोह में शिक्षा, खेल, साहित्य, समाजसेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले समाज के प्रतिभाशाली लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद श्रीमती दीपा चौधरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नंदा साह ने स्वागत गीत, परी साह ने भजन प्रस्तुत किया, जबकि वृंदावन डांस एंड म्यूजिक संस्थान के बच्चों ने अपने संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में पहली बार “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिश्नी देवी सम्मान” प्रदान किया गया। यह सम्मान समाज की स्थापना और विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री नवीन लाल साह एवं श्री सुरेश लाल साह को प्रदान किया गया।

साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्रीमती विशना साह और श्रीमती अमिता साह को सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ नागरिक सम्मान के अंतर्गत हॉकी के क्षेत्र में श्री बिहारी लाल साह, क्रिकेट में श्री शिरीष साह जगाती, शिक्षा एवं खेल में कैप्टन ललित मोहन साह, समाजसेवा एवं चिकित्सा में श्री दुर्गादास साह, प्रतिष्ठित होटल व्यवसाय के लिए श्री भानु साह, तैराकी के क्षेत्र में श्रीमती प्रेमा साह तथा 90 वर्ष से अधिक आयु में समाजसेवा के लिए श्रीमती मोहिनी साह को सम्मानित किया गया।

विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ज्योति साह और श्रीवारी साह को उनके माता-पिता के साथ विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

युवा उत्कृष्टता सम्मान क्रिकेट में अजय साह, फुटबॉल में शिशिर साह, तैराकी में गौतम साह तथा विशेष स्पर्धा क्रिकेट में अक्षय साह को प्रदान किया गया।

शैक्षिक उत्कृष्टता सम्मान के अंतर्गत कक्षा 12 के मेधावी विद्यार्थियों में अश्लेषा साह (98.75%), मान्यता साह (92.25%), शाम्भवी साह (99%), आस्था साह (93.5%), गायत्री चौधरी (94.8%), उत्कर्ष साह (91.5%), वैभव चौधरी (94%) एवं श्रेयश साह (95%) को सम्मानित किया गया।

कक्षा 10 के मेधावी विद्यार्थियों में अरुणाभ गंगोला (95%), अविरल साह (92.2%), एकता चौधरी (91%), प्रियंजलि साह (91.2%) तथा अनुभा साह (90%) को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी श्री शैलेन्द्र साह ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य श्री सुरेश चौधरी, श्री सुरेश लाल साह, श्री ललित मोहन साह, श्री मोहित साह, श्री मनोज साह जगाती, श्रीमती दीपा चौधरी, श्रीमती ज्योति चौधरी, श्रीमती सीमा साह, श्रीमती प्रगति साह, श्री हर्ष साह, श्री कौशल साह जगाती, एडवोकेट मनोज साह, मनोज साह (फॉरेस्ट), श्री बिमल साह, श्री विमल चौधरी, डा. विनीता साह (पूर्व महानिदेशक, स्वास्थ्य), वेद साह, अमिता साह एवं कविता गंगोला सहित अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

समारोह में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ नई पीढ़ी को शिक्षा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *