नैनीताल राजनीति

जनता के सुख-दुख के साथी बने डॉ. भुवन चंद्र आर्य, कोटाबाग के कई गांवों का किया दौरा

ख़बर शेयर करें

कोटाबाग क्षेत्र में डॉ. भुवन चंद्र आर्य का जनसंपर्क अभियान तेज, ग्रामीणों से मुलाकात कर जाना हालचाल

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने सोमवार को नैनीताल विधानसभा के कोटाबाग ब्लॉक के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकार निभाते हुए सौड़ निवासी रमेश शाही के आवास पहुंचकर उनकी पुत्री कु. भावना का स्वास्थ्य भी जाना तथा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

डॉ. आर्य ने सौड़, सौंड गांव, व्यासी और पंगूट क्षेत्र में जनसंपर्क करते हुए स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को समझना चाहिए।

सौंड और व्यासी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान डॉ. आर्य ने गोधन सिंह, किशन सिंह, धन सिंह, राहुल, भुवन, अंकित, हीरा सिंह, देवेंद्र सिंह, ध्यान सिंह, विनोद, श्याम सिंह, त्रिलोक सिंह, प्रेम सिंह, तारा सिंह, हरीश सिंह, गौरव सिंह और नैन सिंह सहित अनेक ग्रामीणों से मुलाकात की।

वहीं पंगूट में ग्राम प्रधान दिनेश बुधलाकोटी, पूर्व प्रधान प्रेमलता, नंदी देवी, केतन सिंह, मल्ला बगड़ के ग्राम प्रधान पूरन चंद, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीप आर्य, पुष्कर आर्य, मोहन सिंह, कमल जोशी, पूरन जोशी, यमुना जोशी और अन्य स्थानीय लोगों से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया। इसके अलावा वैली व्यू रिसॉर्ट में राहुल, अनिल, दीप रावत और गौरव सहित अन्य लोगों से भी मुलाकात की।

डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने कहा कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए उनका जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *