नैनीताल धार्मिक

10 अगस्त को घोड़ाखाल में होगा श्री श्री 1008 गोलू देवता का दुग्ध स्नान एवं विशाल भंडारा

ख़बर शेयर करें

नैनीताल। श्रावण मास के पावन अवसर पर घोड़ाखाल स्थित श्री श्री 1008 गोलू देवता मंदिर में सोमवार 10 अगस्त 2026 को दुग्ध स्नान, सुंदरकांड पाठ, हवन, महाआरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी नवीन चंद्र जोशी ने यह जानकारी देते हुए सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

पुजारी नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:30 बजे गणेश पूजन से होगा। इसके बाद 9:00 बजे भगवान गोलू देवता का दुग्ध स्नान, 10:00 बजे सुंदरकांड पाठ, 11:30 बजे हवन, दोपहर 1:00 बजे महाआरती तथा 1:30 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भंडारे एवं अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं में सेवा देने के इच्छुक श्रद्धालु आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं दूर-दराज़ से आने वाले भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाने और भगवान गोलू देवता का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *